फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hindi is taught as a language in 170 countries of the world: Sharma

Kaithal News: एक भाषा के रूप में दुनिया के 170 देश में हिंदी पढ़ाई जाती है ः शर्मा

Sun, 15 Sep 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Hindi is taught as a language in 170 countries of the world: Sharma
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर सिंह सागवाल व सहायक प्रवक्ता डॉ. दीप चंद की देखरेख में हिंदी दिवस पर में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यातिथि के तौर पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के पूर्व कुलपति डॉ. राधे श्याम शर्मा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय कौल के प्राचार्य डॉ. आरएस गढ़वाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रबोधन एवं सरस्वती वंदना से किया। मुख्य वक्ता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने अपने प्रेरक व्याख्यान में बताया कि हिंदी का महत्व इस बात से पता चलता है कि दुनिया भर के लगभग 170 देश में हिंदी एक भाषा के रूप में पढ़ाई जाती है। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए और सरकारी कामकाज में अधिकारियों व कर्मचारियों की हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से सितंबर माह में हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी भाषा को अपनाना चाहिए और इसका प्रयोग दैनिक जीवन में करना चाहिए। मंच संचालन डॉ. विशबर दास ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed