{"_id":"65c55cc6811b663857045038","slug":"hinda-faction-named-the-party-shiromani-panthak-akali-dal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-322602-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: झींडा गुट ने पार्टी का नाम शिरोमणि पंथक अकाली दल रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: झींडा गुट ने पार्टी का नाम शिरोमणि पंथक अकाली दल रखा
Fri, 09 Feb 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा में पहली बार गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के होने वाले चुनाव के संदर्भ में शहर के डोगरा गेट स्थित गुरुद्वारा नीम साहिब में वीरवार को झींडा गुट के सदस्यों ने बैठक की। इसमें उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श के साथ पार्टी के नाम की घोषणा करने के साथ चुनाव निशान भी घोषित किया गया। झींडा गुट ने अपनी पार्टी का नाम शिरोमणि पंथक अकाली दल रखने का निर्णय लिया है जबकि चुनाव चिह्न चढ़ता सूरज होगा। हालांकि इस बैठक में गुट की ओर से उम्मीदवारों के नाम की कोई घोषणा नहीं की गई है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले नलवी और झींडा गुट के सदस्य एक साथ आए थे, लेकिन अब इन दोनों गुटों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। शिरोमणि पंथक अकाली दल के मुख्य जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि सर्वसम्मति से 25 नाम प्रस्तुत किए गए हैं। इन उम्मीदवारों पर अंतिम मुहर जल्द ही लगाई जाएगी। इनकी घोषणा रविवार को की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पार्टी का शिरोमणि पंथक अकाली दल झींडा गुट होगा जबकि चुनाव निशान चढ़ता सूरज होगा। उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह पार्टी के प्रधान चुने गए हैं। इसमें मीडिया प्रचारक बलदेव सिंह बल्ली होंगे। मुख्य प्रचारक जत्थेदार भाई रणजीत सिंह व सुखदेव सिंह होंगे। जल्द ही चुनाव का मेनिफेस्टो भी जारी किया जाएगा। यह तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
इस मौके पर जगदीश सिंह झींडा, दीदार सिंह नलवी, बलविंद्र सिंह शाह, बलदेव सिंह बल्ली, जरनैल सिंह सीवन, सुखविंद्र सिंह नंबरदार, हरमनप्रीत, अंग्रेज सिंह रानियां, मनजीत सिंह, बलवंत सिंह, मंगल सिंह, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, महबूब सिंह, हरजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सूरण सिंह, जसबीर सिंह, प्रगट सिंह, जोगा सिंह, साहिब सिंह, गुरमुख सिंह, निशान सिंह, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
छह मार्च को होना है चुनाव
प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशभर में 40 वार्डों में होने वाले चुनाव का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत आगामी छह मार्च को चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान होगा। इसकी प्रक्रिया नौ फरवरी चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 10 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत 16 फरवरी तक नामांकन दाख़िल हो सकेंगे। इसके बाद 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 फरवरी को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे।