{"_id":"64e9049602827ada1a0fed56","slug":"highway-stop-warning-kaithal-news-c-245-1-kht1001-3709-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाईवे पर पड़ाव डालने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाईवे पर पड़ाव डालने की चेतावनी
Sat, 26 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
कलायत। गांव शिमला में बुधवार को एलएलबी छात्र संजय के हत्या मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग के लिए शुक्रवार देर शाम महापंचायत हुई। इसमें आरोपियों के खिलाफ धारा 302 कायम रखने के लिए पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए शनिवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया गया है। यह भी तय हुआ है कि मांग पूरी न होने पर गांव की 36 बिरादरी शिमला स्थित चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ाव डालने की चेतावनी दी है।
पंचायत की अध्यक्षता भाकियू नेता जिले सिंह मोर ने की। इसमें जिया लाल, कृष्ण मोर, अजमेर सिंह, आशीष मोर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सिया राम, सुभाष, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही मृतक संजय के छोटे भाई साहिल और सुमित ने हत्या मामले से जुड़ी अब तक की जानकारी ग्रामीणों को सिलसिलेवार दी। ग्रामीणों ने पुलिस से धाराओं में फेरबदल न करने की मांग की।
शनिवार सुबह 10 बजे तक पुलिस को समय दिया गया है। यदि पुलिस ने कार्रवाई न की तो गांव की 36 बिरादरी ने चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ाव डालने की चेतावनी दी है। कई घंटों चली पंचायत में मर्डर मामले से संबंधित सभी पहलुओं पर ग्रामीणों ने व्यापक स्तर पर विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में जो फुटेज सामने आई है उसमें तीन युवकों के साथ-साथ दो महिलाएं भी मौजूद थी लेकिन कहीं न कहीं घटना में संलिप्त आरोपियों को बचाया जा रहा है। इसलिए ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर कलायत उप मंडल मुख्यालय डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच टीमें तथ्य के आधार पर कार्रवाई में लगी हैं। वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुलिस पूरी निष्पक्षता से हर पहलु की तहकीकात कर रही है।