{"_id":"687169b69f2455378602c2b6","slug":"highway-blocked-for-transformer-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689851-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रांसफार्मर के लिए हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रांसफार्मर के लिए हाईवे किया जाम
Sat, 12 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। बिजली संकट से जूझ रहे कौल गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करनाल-पटियाला हाईवे पर नहरपुर के पास ट्रैफिक जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि खराब ट्रांसफार्मर को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जानकारी मिलते ही बिजली निगम ढांड के एसडीओ प्रिंस भूरा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाया। ग्रामीणों रामपाल, राजकुमार, रविंद्र और बसावा ने बताया कि वीरवार रात अमर सिंह की कोठी के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई थी।
ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह इसकी शिकायत एसडीओ से की। जब एसडीओ ने संबंधित लाइनमैन से जानकारी ली तो उसने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक है और लाइन को पावर हाउस से परमिट मिला हुआ है। इसके आधार पर एसडीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बिजली जल्द बहाल हो जाएगी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। एसडीओ प्रिंस भूरा ने बताया कि संबंधित लाइनमैन ने स्थिति की सही जानकारी नहीं दी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है और दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।