फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High voltage in Ward 22 caused electrical appliances in 50 houses to burn.

Kaithal News: वार्ड-22 में ज्यादा वोल्टेज आने से 50 घरों के बिजली उपकरण जले

Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
High voltage in Ward 22 caused electrical appliances in 50 houses to burn.
107  शहर के वार्ड 22 की बैंक कॉलोनी की बाल्मीकि बस्ती में जले बिजी उपकरण      संवाद - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के वार्ड-22 की बैंक कॉलोनी की बाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार को अचानक अधिक वोल्टेज आने से लगभग 50 घरों में बिजली उपकरण जले। इस घटना में घरों के फ्रिज, एसी, इन्वर्टर, पंखे, कूलर, एलईडी लाइट और पानी की मोटर सहित कई उपकरण खराब हो गए। प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली निगम से अपने नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा बिजली निगम के ठेकेदार और उनके कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ। शुक्रवार सुबह बिजली निगम की ओर से कर्मचारी मीटर बदलने के लिए आए थे। लोगों के अनुसार, कर्मचारियों ने मीटर बदलते समय तार गलत जोड़ दिए। शाम को जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू हुई, कई घरों के उपकरणजलकर खराब हो गए। कई घरों में तो उपकरणों से धमाके और चिंगारी भी निकली।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि अब वे न तो अपने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने देंगे और न ही प्रीपेड मीटर लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही बिजली ठेकेदार, बिजली निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी है। बस्ती के लोगों ने बार-बार कहा कि उनका लाखों रुपए का नुकसान संबंधित ठेकेदार या उसकी टीम से ही पूरा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार पर कर्मचारी चयन का आरोप:

बस्ती के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने मीटर बदलने का काम उन कर्मचारियों को सौंपा, जो रोजाना चौक पर दिहाड़ी के लिए खड़े रहते हैं। इन कर्मचारियों को कम दिहाड़ी पर काम सौंपा गया, जिसके कारण बिजली उपकरण जलकर जले और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

लोगों की मांग और गुस्सा: बस्ती के लोग इस लापरवाही को लेकर गुस्से में हैं। उनका कहना है कि बिजली निगम की ओर से आए कर्मचारी दिनभर काम कर रहे थे, लेकिन उन्होंने काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके नुकसान की भरपाई ठेकेदार या बिजली निगम की ओर से नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस संदर्भ में शहरी यूएचबीपीएन के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि वार्ड 22 की बैंक कॉलोनी की बाल्मीकि बस्ती से अब तक उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि ठेकेदार की गलती के कारण किसी को नुकसान हुआ है, तो वह प्रभावित लोग लिखित शिकायत दें। उनकी शिकायत मिलने पर ही ठेकेदार से नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। इस मामले में संबंधित एसडीओ और जेई से जवाब तलब किया जाएगा।








गर्मी में हाथ से पंखा चलाकर रात गुजारी

शुक्रवार देर रात बिजली उपकरण जलकर जले होने के बाद शनिवार को बिजली निगम के किसी भी कर्मचारी ने नुकसान का निरीक्षण नहीं किया। सुशीला और कमला आदि ने बताया कि उन्होंने रातभर हाथ से पंखा चला कर गर्मी में समय बिताया। शनिवार की सुबह भी बिजली ठीक न होने के कारण पानी की भारी किल्लत रही। टंकियों में पानी न होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। शनिवार शाम तक भी समस्या का समाधान नहीं होने से बस्ती के लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed