फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   High grass has grown in the stadium, how players should practice

स्टेडियम में उगी है ऊंची घास, खिलाड़ी कैसे करें अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
High grass has grown in the stadium, how players should practice
09-कैथल। गुरू गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में उगी झाडिय़ा। - फोटो : Kaithal
कैथल। गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम अनदेखी के चलते बदहाल बना हुआ है। यहां खिलाड़ियों के लिए बनाया गया ट्रैक भी खराब हो चुका है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम की हालत काफी खराब है। स्थिति यह है कि इस स्टेडियम परिसर में उगी घास को भी खेल विभाग साफ नहीं कर पाया है, जिससे मैदान में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस स्टेडियम में अब टूट फूट भी चालू हो गई है। कई कमरों के दरवाजे गायब हैं, तो कई कमरों से शीशे टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

हाल के ऊपर छाया के लिए लगाई गई फाइबर भी टूट चुकी है। वाटर स्टोरेज टैंकों के ढक्कन भी गायब हैं। मैदान पर झाड़ व तीन फुट से भी ऊंची घास उगी हुई है। जिसमें खिलाड़ियों को जहरीले कीड़े होने का खतरा बना रहता है। इसके चलते युवा खेल स्टेडियम में जाने से कतरा रहे हैं। खिलाड़ी संजीव, दीपक, सुरेंद्र, अनिल, सुनील, पवन, गौरव, मंदीप ने बताया कि खिलाड़ी इसका कोई लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पूरे मैदान में घास उगी हुई है।
विज्ञापन

इसमें जहरीले कीड़े होने का अंदेशा बना हुआ है। खिलाड़ी अजय, सौरव, विकास, काला, दीपू ने बताया कि वह सुबह चार बजे दौड़ लगाने आते हैं। उस समय बहुत अंधेरा होता है। उन्हें फोन की टार्च जलाकर दौड़ना पड़ता है। उन्होंने स्टेडियम में लाइट की व्यवस्था का प्रबंध करने की मांग की है। कई खिलाड़ियों ने कहा कि खेल स्टेडियम के प्रति विभाग की लापरवाही दर्शाती है कि जिले के खिलाड़ियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के प्रति कितना गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन इन युवाओं को केवल सही दिशा और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम में उगी घास उखाड़ने व हैंडबॉल के लिए मैदान तैयार करने की मांग की है। डीएसओ अमरजीत ने कहा कि खानपुर स्टेडियम की मरम्मत कार्य के लिए विभाग को पत्र लिखकर भेज दिया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed