फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Help desks established in colleges for admission

Kaithal News: दाखिले के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क किए स्थापित

Thu, 06 Jun 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Help desks established in colleges for admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल में दाखिले के लिए अभिभावकों संग विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। एनईपी 2020 के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए हरियाणा उच्चतर शिक्षा पोर्टल पर पोर्टल पूरी तरह से चालू है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।

कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के सुचारू संचालन के लिए एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है, ताकि विद्यार्थी कॉलेज परिसर में ही इस सुविधा का लाभ उठा सके और उन्हें साइबर कैफे के बाहर जाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों की ओर से कई दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिसमें एक पासपोर्ट साइज फोटो, उनके हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा बोर्ड के अलावा अन्य के मामले में), एनएसएस/एनसीसी/भारत/स्काउट्स/गाइड/खेल प्रमाण पत्र (जो भी लागू हो), हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (एससी विद्यार्थियों के लिए) और गैप ईयर प्रमाण पत्र शामिल हैं। पंजीकरण के लिए उपर्युक्त सभी दस्तावेज उपलब्धता के अनुसार आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज ने हरियाणा उच्च शिक्षा पोर्टल पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के विभिन्न सीट संयोजन अपलोड किए हैं। अब तक आरकेएसडी कॉलेज पोर्टल पर कुल 150 पंजीकरण हो चुके हैं। डॉ. रामफल मौण, डॉ. अशोक अत्री, डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. मतीश, प्रो. शीनू, प्रो. अंकित और मीनू भूटानी हेल्प डेस्क पर छात्रों की सहायता कर रहे हैं।


जाट महाविद्यालय में यूजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू

कैथल। जाट कॉलेज कैथल में स्नातक कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि 25 जून 2024 तक है। यह जानकारी जाट कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राजकला सिहाग पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि जाट डिग्री कॉलेज में बीए कला 480 सीटें, बीएससी 180 सीटें, बीकॉम 80, बीएससी स्पोर्ट्स 50 सीट, डिप्लोमा आपदा प्रबंधन 50 सीटें उपलब्ध हैं। छात्र एवं छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed