{"_id":"68b4ea2cecf12c1aa60a5b96","slug":"heavy-rain-causes-waterlogging-in-streets-roads-blocked-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137127-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तेज बारिश से गलियों में जलभराव, रास्ते अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तेज बारिश से गलियों में जलभराव, रास्ते अवरुद्ध
Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। रविवार को सुबह हुई तेज बारिश से गलियों में हुए जलभराव रास्ते अवरुद्ध हो गए। डेढ़ घंटे तक हुई लगाकर बरसात से कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। उधर दुर्गा मंदिर में पानी भरने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंदिर में घुसे पानी से मंदिर में रखा सामान खराब हो गया। मंदिर में पूरी तरह पानी भरने से खाली भी नहीं निकला गया। इसके अलावा कैथल-अंसध मार्ग पर टूटी हुई सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों व दुकानदारों तथा नगर के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। यह आलम पिछले लंबे समय से बन रहा है। थोड़ी सी बरसात होने पर भी गड्ढों में पानी भरने से लोगों का खाली निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार अवगत करवाने के बावजूद प्रशासन व संबंधित विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। संवाद