{"_id":"67a8f0a990242fb8450582cf","slug":"heat-increased-during-the-day-cold-wave-in-the-morning-and-evening-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127658-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिन में बढ़ी गर्माहट, सुबह-शाम शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिन में बढ़ी गर्माहट, सुबह-शाम शीतलहर
विज्ञापन
कैथल। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। सुबह-शाम की सर्दी और दिन में होने वाली धूप लोगों की सेहत पर विपरीत असर डाल रही है। एक तरफ जहां दिन में गर्माहट बढ़ रही है तो वहीं सुबह व शाम के समय चल रही शीतलहर ने लोगों को सताया है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 21.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पिछले करीब चार दिन से मौसम साफ हुआ है। इसके बाद लोग धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्कों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या बढ़ी है। परंतु जैसे ही शाम होती है तो तापमान गिरने लगता है और सर्दी बढ़ती है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। रविवार को भी करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं
वर्जन-
चौ. चरण सिंह कृषि विवि के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में अभी भी सुबह और शाम के समय कोहरा छाने की जरूरत है, लेकिन पिछले पांच दिन से ऐसा नहीं हो पाया है। अचानक दिन के समय धूप खिलने लगी है तो तापमान भी बढ़ने लगा है, जो गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। इससे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। गेहूं की अच्छी फसल के लिए फरवरी माह में भी ठंडा मौसम रहना जरूरी है।