फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heat during the day and cold at night, weather will remain normal for three days

Kaithal News: दिन में गर्मी तो रात को बढ़ी ठंडक, तीन दिन सामान्य रहेगा मौसम

Mon, 23 Sep 2024 08:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 23 Sep 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Heat during the day and cold at night, weather will remain normal for three days
कैथल। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह के समय तो धूप निकली, लेकिन बाद दोपहर बादल छाए। ऐसे में सुबह के समय जहां गर्मी रही। वहीं शाम और रात के समय मौसम में ठंडक होने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिन से अधिकतम तापमान बढ़ा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया है। अभी तीन दिन मौसम सामान्य रहेगा। उधर किसानों का कहना है कि खेतों में कटाई शुरू हो गई है। इस समय के मौसम से फसल को कोई नुकसान है, लेकिन बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं नागरिक अस्पताल के मुताबिक मौसम के बदलाव का असर लोगों पर पड़ रहा है। वायरल बुखार का प्रकोप बढऩे का लगा है। इसके अलावा लोग खांसी व जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ये संक्रामक रोग हैं, जो एक दूसरे के संपर्क में आने से बढ़ जाते हैं। चिकित्सकों ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने के अलावा बीमारियों से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। जिला नागरिक अस्पताल, कैथल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि इस समय नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 200 से 300 मरीजों की सामान्य ओपीडी हो रही है। इन मरीजों में एक चौथाई अर्थात 70 व्यक्ति ऐसे हैं, जो खांसी, जुकाम या बुखार से पीड़ित होते हैं और इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। खांसी, बुखार व जुकाम संक्रामक रोग होते हैं। इसीलिए बीमार व्यक्ति से संपर्क के दौरान सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed