फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health of children checked by growth monitoring

Kaithal News: ग्रोथ मॉनिटरिंग कर बच्चों का जांचा स्वास्थ्य

Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Health of children checked by growth monitoring
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। कुपोषण मुक्त अभियान के तहत भूना गांव को चिह्नित किया गया है। इसके तहत वीरवार को गांव में समुदाय आधारित कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की गई, जिसमें वजन और ऊंचाई को मापा गया।

सुपरवाइजर दीप्ति ने महिलाओं की बैठक में फल-सब्जी व आहार के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि गांव को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए वीरवार को भूना गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगाया गया। आशा कार्यकर्ता और एएनएम के साथ बच्चों की माता के साथ-साथ पोषण स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं, मौसम के अनुसार आहार के लिए प्रेरणा दी। पोषण युक्त जैसे प्रोटिन में कैल्शियम की अधिकता वाला आहार, सोयाबीन, दूध दही सभी सही मात्रा में बच्चों को आहार में शामिल करवाई जाए तथा खेलकूद के माध्यम से बच्चों की ऊंचाई को बढ़ाने पर प्रेरणा दी गई। उन्होंने बताया कि भूना गांव में स्थित छह आंगनबाड़ी केंद्रो में से तीन आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का वजन, लंबाई की जांच डॉक्टर की टीम के साथ मिलकर सुपरवाइजर दीप्ति ने लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स की ओर से गांव के शून्य माह से छह साल तक के बच्चों का वेट हाइट पोषण ट्रैकर एप पर भरा जाता है, जिससे बच्चों के माता-पिता को भी अपने बच्चों की सही पोषण स्थिति का पता चल जाता है। सरकार का लक्ष्य कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर पोषण उपलब्ध कराना है। माता को बच्चों की डाइट में इन पोषक तत्वों के महत्व को समझने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा और सरकार का यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होगा। यह योजना न ही केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाएगा, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अधिक प्रभावी बनाएगी।


उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास आने वाले समय में बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का कार्य करेगा। बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही माइक्रोन्यूट्रिएंट पोषक तत्व को बच्चों के खाद्य सामग्री में समावेश किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान मौके पर सुपरवाइजर दीप्ति, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम सुनीता, डॉ. हितेश, डॉ. शालिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर, आशा कार्यकर्ता आदि

मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed