फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health department will make people aware to prevent dengue

Kaithal News: डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health department will make people aware to prevent dengue
कैथल। बारिश में डेंगू के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करेगा। सोमवार से एक महीने के विशेष सर्वे अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तहत कैथल शहरों समेत जिले के 277 गांवों में 282 टीमें डेंगू से बचाव के लिए कार्य करेंगी और लोगों को जागरूक करेंगी। ये जानकारी अभियान के जिला संयोजक व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने दी
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले जून में मलेरिया से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसमें दो लाख घरों का भी सर्वे किया गया था। सोमवार को डेंगू से बचाव को लेकर शुरू किए गए सर्वे के तहत पहले दिन 8543 घरों का सर्वे किया। जून में शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक 305 घरों में लारवा मिला और 303 मक ान मालिकों को नोटिस दिया है। वहीं, पहले दिन 49 लोग सर्वे के दौरान बुखर से ग्रस्त मिल हैं।
विज्ञापन


अपने घर से हों जागरूक ः करोड़ा
पाई। गांव बाकल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश सिवाच के मार्गदर्शन में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए सर्वे की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर बुखार से पीडि़त मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी श्रवण करोड़ा ने बताया कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को जागरूक कर उनके स्वास्थ्य व जान की रक्षा करना है। इस मौके पर ज्ञान सिंह, आशा वर्कर ओमपति देवी, संगीता रानी, पूनम रानी, रीटा देवी व रेणु बाला मौजूद रहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed