फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hathalana's team won a prize of Rs 61 thousand in cricket

क्रिकेट में हथलाना की टीम ने जीता 61 हजार रुपये का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hathalana's team won a prize of Rs 61 thousand in cricket
ढांड। गुरु ब्रह्मानंद क्रिकेट क्लब कौल की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हथलाना की टीम ने पाई को पराजित कर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि मंडी प्रधान नरेश आढ़ती कौल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्लब के सदस्य सुखबीर सगवाल ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच गांव सांच एवं पाई गांव की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पाई गांव की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच हथलाना और संगरौली गांव के बीच खेला गया, जिसमें हथलाना की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पाई व हथलाना के बीच खेला गया। इसमें हथलाना की टीम ने पाई को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 61 हजार एवं दूसरा पुरस्कार 31 हजार रुपये का रहा। बेस्ट गेंदबाज लीला संगरौली, बेस्ट बैट्समैन विकास संगरौली और बेस्ट सिरीज का इनाम बलिंद्र हथलाना को दिया गया। इस अवसर पर अनिल सगवाल, ईशम सिंह, सुरेंद्र, रिंकू सगवाल व नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed