फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryanvi culture celebrated in the festival

Kaithal News: महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति की धूम

Thu, 26 Oct 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi culture celebrated in the festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय में बुधवार को 46वें तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव का आगाज हुआ। इसमें पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी संस्कृति की छटा दिखाई दी। पांच मंचों में से चार पर ये आयोजन चला। केवल चौथा मंच सूना रहा। इनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित 73 कॉलेजों के पांच सौ से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

पहले मंच पर कोरियोग्राफी, लूर हरियाणवी डांस, रिचुअल्स, पॉप सोंग हरियाणवी, सोलो डांस हरियाणवी पुरुष, दूसरे मंच पर क्लासिकल डांस, सोलो ग्रुप सोंग, जनरल सोलो डांस हरियाणवी, महिला माइम, संस्कृति डांस, तीसरे मंच पर फॉक सोंग हरियाणवी सोलो, फॉक सॉंग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिक वोकल सोलो और पांचवें मंच पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर बनाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता, छठे मंच पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


इस बार युवा महोत्सव में लूर डांस हरियाणवी प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता को शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने रिबन काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर किया। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव शर्मा ने शिरकत की। इस युवा उत्सव समारोह में युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। मंच का संचालन डॉ. दिनेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट शिक्षण संस्था के प्रशासक एवं तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान ने की। नगर परिषद सुरभि गर्ग ने कहा कि आजादी से पहले गरीब आदमी से शिक्षा कोसो दूर थी। गरीबों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित थे। सन 1939 में सर छोटू ने समाज के सभी बच्चों को शिक्षा मिल सके इसके लिए जाट शिक्षण संस्था का एक छोटा सा पौधा लगाया था। जो आज के समय में यह एक वट वृक्ष बन चुका है। वहीं सुरभि गर्ग ने जाट शिक्षण संस्थान में बच्चों के लिए पुस्तकालय बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है।


पहले दिन के मुकाबले दोपहर 12 बजे शुरू हुए, जो देर रात तक चले। युवा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे सभी कॉलेजों के प्रतिभागियों के लिए खाने की व्यवस्था की है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जाट हाई स्कूल सोसायटी रणवीर सिंह, जाट कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार अत्री, संयोजक राजेश, प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार ढिल्लों, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सूबे सिंह मलिक, जाट आईटीआई प्राचार्य कुलदीप गोपेरा, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल पब्लिक प्राचार्य पंकज गुप्ता, सूरज सहारण, बलराज नौच, कर्मवीर, प्रो. राजपाल, डॉ. राजेश, प्रो. अजय सिंह, डॉ संदीप धालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed