{"_id":"6670723e4a8098f4cc0a769e","slug":"haryana-truck-hits-fire-brigade-vehicle-going-to-extinguish-fire-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व दो फायरमैन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक व दो फायरमैन घायल
Mon, 17 Jun 2024 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)।
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:58 PM IST
सार
कैथल में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में फायर ब्रिगेड के चालक व दो फायरमैन घायल हो गए। ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
हरियाणा के कैथल के गुहला-चीका क्षेत्र में रात को आग लगने की सूचना के बाद घटना स्थल के लिए रवाना हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी को शहीद ऊधम सिंह चौंक चीका पर गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
गाड़ी के चालक व दोनों फायरमैनों को गंभीर चोटें आई। तीनों को पुलिस ने गुहला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने चालक को कैथल और दोनों फायरमैनों को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया है। उधर, टक्कर मारने वाला ट्रक चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को लगभग साढ़े 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड कार्यालय में आकर सूचना दी कि पिहोवा रोड पर स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का चालक सतबीर सिंह लीडिंग फायरमैन बलतेज सिंह व फायरमैन रमेश के साथ आग बुझाने के लिए रवाना हुए, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी जैसे शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंची तो गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे से फायर ब्रिगेड की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी के ड्राइवर सतबीर सिंह व दोनों फायरमैनों को गंभीर चोटें आई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को गुहला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से डाक्टरों ने चालक सतबीर सिंह को कैथल के लिए रेफर कर दिया और फायरमैन बलतेज सिंह व रमेश को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में रेफर कर दिया। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।
रात लगभग साढ़े 11 बजे शहीद ऊधम सिंह चौक पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ट्रक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घायल अवस्था में थे जिन्हें उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल गुहला भेजा गया। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। घायलों के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी भेजे गए हैं। बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -बलबीर सिंह, चीका थाना प्रभारी।