{"_id":"647f81b67b844e73f90e0a63","slug":"haryana-roadways-preparation-to-run-buses-on-new-routes-from-kaithal-depot-to-up-himachal-and-rajasthan-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल डिपो से यूपी, हिमाचल व राजस्थान के नए रूटों पर बसें चलाने की तैयारी, बंद पड़े परमिट उठाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल डिपो से यूपी, हिमाचल व राजस्थान के नए रूटों पर बसें चलाने की तैयारी, बंद पड़े परमिट उठाए जाएंगे
Wed, 07 Jun 2023 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:27 AM IST
सार
डिपो में 196 बसें होने के बाद रोडवेज नए रूटों पर बसें चलाने की योजना बना रहा है। यदि मुख्यालय से अनुमति मिली तो दूसरे जिलों में बंद पड़े परमिट उठाए जाएंगे। नए रूटों पर बसें चलने से लोगों को यात्रा खूब रास आ रही। रोडवेज प्रबंधन ने सभी रूटों पर बस चलाने के लिए पत्राचार शुरू किया है।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो में 196 बसों का बेड़ा होने के बाद रोडवेज नए रूटों पर बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। अब रोडवेज की यूपी सहित हिमाचल व राजस्थान के नए रूटों पर बसें चलाने की योजना है। विभाग अब बंद पड़े बरेली, अलीगढ़, बालाजी, मनाली, जोधपुर, डलहौजी व मथुरा रूटों पर बसों का संचालन अनुमति मिलने के बाद करेगा। इसको लेकर विभाग ने मुख्यालय के साथ पत्राचार भी शुरू कर दिया है। यदि अनुमति मिली तो दूसरे जिलों में बंद पड़े परमिट कैथल डिपो की तरफ से उठाएं जाएंगे।
विज्ञापन
कैथल डिपो में जनसंख्या के मुताबिक इस समय कुल 240 बसों का बेड़ा है। इसमें से इस समय 196 बसें रोडवेज के पास हैं, जो सभी लंबे व स्थानीय रूटों पर चलाई जा रही है। अभी बेड़े में 24 नई बसें और आनी है। इन 24 में से 20 बसें टाटा कंपनी की बीएस छह तकनीक हैं। जबकि अन्य चार बसें एसी बसें होंगे। यह जुलाई महीने में कभी भी पहुंच सकती हैं। एसी बसों को हिसार-चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलाने की संभावना है।
विज्ञापन
इन रूटों पर बस शुरू करने की है योजना-रोडवेज प्रबंधन की तरफ से यूपी, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के रूटों पर बसें संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत हिमाचल के डलहौजी, मनाली, राजस्थान के बालाजी, जोधपुर और यूपी के मथुरा, अलीगढ़ और बरेली के बस का संचालन अगले महीने तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
बस स्टैंड के प्रभारी रोहताश जांगड़ा ने बताया कि वर्ष 2007 से लेकर 2010 तक के समय में बरेली व अलीगढ़ के लिए बसों का संचालन किया जाता। उस समय बसों की कमी और परमिट खत्म होने के बाद यहां पर बसों का संचालन बंद हो गया। अब कुछ रूटों पर बसों का संचालन करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए पत्राचार शुरू किया गया है। यदि अनुमति मिली तो बस का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।
ई-टिकटिंग की हुई शुरूआत
प्रदेश में पिछले वर्ष ही रोडवेज विभाग की तरफ से ई-टिकटिंग की शुरूआत की गई थी। इसके तहत शुरूआत में कुल पांच जिलों में ही ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की गई। इसमें करनाल, सिरसा, पंचकूला और सोनीपत शामिल थे। अब मंगलवार से कैथल डिपो में भी ई-टिकटिंग का शुभारंभ किया है। पहले दिन कैथल डिपो के 15 परिचालकों ने ई-टिकटिंग प्रणाली से टिकटें काटी।
पहले दिन ट्रायल बेस पर ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू की गई है। अब इसे बुधवार से सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। शुरूआत में कैथल डिपो की तरफ से दिल्ली, करनाल, हिसार, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ व अन्य लंबे रूटों पर ई-टिकटिंग शुरू की जाएगी। रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि मंगलवार से ई-टिकटिंग मशीन प्रणाली की शुरूआत कर दी गई है।