फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana Roadways Department's website closed: Happy cards will not work for two days

हरियाणा रोडवेज विभाग की वेबसाइट बंद: दो दिन नहीं चलेंगे हैप्पी कार्ड, लाभर्थियों को टिकट लेकर करनी होगी यात्रा

Sat, 25 Jan 2025 12:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Jan 2025 12:31 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने पिछले साल मार्च में ही एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इसके तहत जिले के करीब एक लाख परिवारों को लाभ मिलना है।

विज्ञापन
Haryana Roadways Department's website closed: Happy cards will not work for two days
यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से 26 जनवरी तक सुधार के चलते बंद की गई विभागीय वेबसाइट के कारण आगामी दो दिन तक रोडवेज में हैप्पी कार्ड नहीं चल पाएंगे। ऐसे में हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को बसों के किराया अदा करके टिकट लेनी पड़ेगी। बता दें कि विभाग की वेबसाइट के अपडेट होने के चलते जहां हैप्पी कार्ड बंद किए गए हैं। वहीं, इनके वितरण को लेकर शनिवार को काउंटर भी बंद रहा। ऐसे में यह हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को नहीं मिल पाए।

विज्ञापन


अब तक जिले में बन चुके हैं डेढ़ लाख से अधिक हैप्पी कार्ड
गौरतलब है कि रोडवेज विभाग की तरफ से पूरे जिले में डेढ़ लाख से अधिक कार्ड बनाएं जा चुके हैं। इसमें एक लाख 47 हजार कार्ड बंट चुके हैं। इसमें से करीब एक लाख 38 हजार कार्ड वितरित भी किए जा चुके हैं जबकि अब तक जिले में एक लाख 98 हजार लाभार्थियों की ओर से आवेदन किया गया है। जिले में इस समय पूंडरी और कैथल के बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे है। अब प्रतिदिन 400 से अधिक हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


यह है हैप्पी कार्ड की योजना
प्रदेश सरकार ने पिछले साल मार्च में ही एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इसके तहत जिले के करीब एक लाख परिवारों को लाभ मिलना है। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। योजना के लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पा रहे हैं। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत लाभार्थियों के आगामी दो दिन तक कार्ड नहीं चलेंगे, क्योंकि विभाग के मुख्यालय की ओर से वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। -कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed