फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana gangster Jogendra Gyong's 10-day remand ends today, now STF can present him in court anytime

Haryana:जोगेंद्र ग्योंग को STF ने कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा; 10 दिन के रिमांड पर था गैंगस्टर

Sun, 09 Feb 2025 02:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

गौरतलब है कि एसटीएफ कैथल ने गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया था। सात दिन की गहन पूछताछ के दौरान एसटीएफ उसे गुरुग्राम और नेपाल बॉर्डर तक ले गई।

विज्ञापन
Haryana gangster Jogendra Gyong's 10-day remand ends today, now STF can present him in court anytime
गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के ग्योंग गांव निवासी कुख्यात गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग का रविवार को 10 दिन का रिमांड खत्म हो गया है। ऐसे में अब दिल्ली की एसटीएफ गैंगस्टर को कभी भी कोर्ट में पेश किया है। जिसके बाद गैंगस्टर जोगिंद्र ग्योंग को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गौरतलब है कि गत दो फरवरी को गैंगस्टर को दिल्ली एसटीएफ ने देर रात कैथल की कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद कोर्ट ने 10 दिन का रिमांड दिया था।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में गैंगस्टर को पेश करने के बाद कैथल पुलिस जोगिंद्र ग्योंग को प्रोटेक्शन वारंट पर हिरासत में लेगी। उसे सदर थाने में दर्ज जान से मारने की धमकी के एक मामले में पूछताछ के लिए लाया जाएगा। इसके अलावा, पानीपत पुलिस भी इंस्पेक्टर मर्डर केस में उसे प्रोटेक्शन वारंट पर अपनी हिरासत में लेने का प्रयास करेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार भविष्य में जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं। ग्योंग की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसटीएफ कैथल ने गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में गिरफ्तार किया था। सात दिन की गहन पूछताछ के दौरान एसटीएफ उसे गुरुग्राम और नेपाल बॉर्डर तक ले गई। उसने वहां से कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed