फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Elderly people came forward after the viral video of JP kicking an elderly person

Haryana: जेपी के बुजुर्ग को पैर मारने के वायरल वीडियो पर बुजुर्ग आए सामने, बोले- ऐसी कोई बात नहीं

Sat, 21 Sep 2024 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 09:24 PM IST
सार

कांग्रेस की रैली में हिसार का सांसद जेपी का बुजुर्ग को पैर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें अब जिस बुजुर्ग को धक्का लगा था वे बोले कि नेता ने स्वयं ही मंच पर बुलाया था। धक्का मारने वाली कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
Haryana: Elderly people came forward after the viral video of JP kicking an elderly person
वायरल वीडियो की क्लीप, दूसरी और बुजुर्ग ने दिया बयान। - फोटो : संवाद

विस्तार

गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार हुई कांग्रेस की रैली में हिसार से सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी मंच पर भीड़ के दौरान धक्का लगने पर बुजुर्ग को पैर मारते हुए दिखे। चीका की नई अनाज मंडी में सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सत्ता परिवर्तन रैली में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


मामला बढ़ा तो चीका के बुजुर्ग व्यापारी ने कहा कि लात मारने जैसी कोई बात नहीं थी। वे नेता जी के बुलावे पर ही वे वहां गए थे। मंच पर एक दूसरे को धक्के लग रहे थे। ये भीड़ होने की वजह से हुआ है। इसमें कोई दूसरी बात नहीं थी और नेता से उनके निजी संबंध हैं। उन्होंने ही उनको मंच पर बुलाया था। दूसरी तरफ जेपी की तरफ से भी बुजुर्ग से माफी मांगने की बात भी सामने आयी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जेपी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत में महिलाओं के राजनीति में आने पर भी विवादित टिप्पणी की थी कि ''जे लिपस्टिक और पाउडर लगाकर लीडर बनते हों तो मैं भी लगा लूं, फिर दाढ़ी क्यों रखूं।'' सोशल मीडिया पर जेपी की यह टिप्पणी भी वायरल हुई थी। महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए जेपी को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed