फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Bhupendra Singh Hooda targets BJP in Congress Jan Aakrosh Rally

Haryana: कांग्रेस की जनआक्रोश रैली; पूर्व CM का Rs 500 में सिलिंडर व रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने का वादा

Sun, 03 Mar 2024 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 09:56 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार बनने पर बुजुर्गों को छह हजार पेंशन, 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। साथ ही कहा कि 500 रुपये में गैस सिलिंडर और खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती का भी दावा किया। जनआक्रोश रैली में वह भाजपा पर बरसे।

विज्ञापन
Haryana: Bhupendra Singh Hooda targets BJP in Congress Jan Aakrosh Rally
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंंडर और हरियाणा में खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती की जाएगी। हुड्डा रविवार को कलायत अनाज मंडी में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और उनके बेटे विकास सहारण रहे।

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और चरमराई कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 2005 में उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले कानून-व्यवस्था के हालात खराब थे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देकर कहा था कि या तो वो अपराध छोड़कर मुख्यधारा में आ जाएं या हरियाणा छोड़ दें।
विज्ञापन


आज भारत सरकार की सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स रिपोर्ट में हरियाणा को देश में सबसे असुरक्षित राज्य बताया गया है। हुड्डा ने कहा कि फिर कांग्रेस सरकार आने पर हरियाणा से सारे गुंडे बदमाशों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कौशल रोजगार निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सरकार ठेके पर नौकरी दे रही वो भी यहां के युवाओं को इजराइल जैसे युद्धग्रस्त इलाके में भेज रही है, जबकि दूसरे देश वहां से अपने लोगों को वापस ला रहे हैं। बारिश, ओले से फसल बर्बाद हो रही है और सरकार ने किसान को पोर्टल में फंसा दिया है।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले तीन साल से किसानों का 422 करोड़ का मुआवजा नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार ने कहा था 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे। आमदनी तो दोगुनी की नहीं, लागत जरूर दोगुनी हो गई।

इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सुधीर मेहता, डॉ. सुरेश जगदेवा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, शीशपाल मलिक, दिल्लू राम बाजीगर, फूल सिंह खेड़ी व रामनिवास घोड़ेला मौजूद रहे।

अग्निपथ योजना लाकर सरकार ने युवाओं व फौज से किया धोखा : उदयभान
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना लाकर सरकार ने युवाओं के साथ ही नहीं देश की फौज के साथ भी धोखा किया है। आज डेढ़ लाख युवा फौज की परीक्षा, मेडिकल व फिजिकल टेस्ट पास करके ज्वाइनिंग के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वे कलायत में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संविधान में हर व्यक्ति को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार दिया गया है। इसके विपरीत मौजूदा सरकार किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोक रही है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पांच न्याय का जिक्र करते हुए कहा कि भागीदारी न्याय, नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय का संकल्प लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। अब चुनाव में सही फैसला लेने का समय है। अगर इस बार चूक गए तो देश में प्रजातंत्र खत्म हो जाएगा।


दीपेंद्र का जजपा पर निशाना, बोले-गठबंधन में सरकार चला रहे, चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब फैसले की घड़ी नजदीक है। हरियाणा के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। बेरोजगारी का सामना कर रहे नौजवानों और हक के लिए लड़ रहे किसानों के भविष्य का सवाल है। साथ ही महिला खिलाड़ियों के भी सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग इस बार फिर वेश बदलकर जनभावना को ठगने के लिए आएंगे। भाजपा-जजपा सरकार तो गठबंधन में चला रहे हैं, लेकिन चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed