फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harvindra came to Australia to show archery

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया में तीरंदाजी दिखाने पहुंचे हरविंद्र

Wed, 03 Apr 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Harvindra came to Australia to show archery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पैरा आर्चरी ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता में कैथल के हरविंद्र सिंह हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता तीन अप्रैल से आठ अप्रैल तक होगी।

इसमें भारत से एकमात्र खिलाड़ी हरविंद्र सिंह हिस्सा लेंगे। इसके लिए वह मंगलवार को हरविंद्र सिंह आस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। बुधवार से प्रतियोगिता शुरू होगी और आठ अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


हरविंद्र सिंह का कहना वह पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि इस प्रतियोगिता में उनका स्वर्ण पदक आए। हरविंद्र सिंह ने बताया कि उनका अब एक ही लक्ष्य है। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना। इसके लिए उन्होंने सोनीपत कैंप में कड़ा अभ्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हरविंद्र की उपलब्धियां

n हरविद्र सिंह देश के पहले तीरंदाज हैं, जिन्होंने रोहतक में 2016 में हुई पहली पैरा आचर्री नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक।

nतेलंगाना में 2017 में दूसरी पैरा आचर्री नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक। 2018 में इंडोनेशिया में हुई एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

nवे छह बार देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एशियन पैरा चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक हासिल किया था।

nजून 2019 में नीदरलैंड में आयोजित विश्व पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में पैरालंपिक 2020 के लिए कोटा हासिल किया था।

nकोरोना के कारण पैरालंपिक 2020 की बजाय 2021 में करवाए जाएंगे। इसके अलावा बीजिंग में 2017 में हुई विश्व पैरा आचर्री में सातवां स्थान।

nथाईलैंड में 2019 में हुई तीसरी एशियन पैरा आचर्री के टीम इवेंट में ब्रांज मेडल।

nरोहतक में 2019 में तीसरी पैरा आचर्री नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed