फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harsh gets success in Super 100 exam

Kaithal News: हर्ष को सुपर 100 परीक्षा में सफलता

Fri, 26 May 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Harsh gets success in Super 100 exam
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल के होनहार छात्र हर्ष को सुपर 100 परीक्षा में सफलता मिली है। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 462 अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था वहीं सुपर-100 में सफलता मिलने से वह गदगद दिखे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह योजना सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस प्रतियोगिता में सफल छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा के साथ सरकार की तरफ से चलाए गए रेवाड़ी केंद्र में आईआईटीए नीट की तैयारी करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष को विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हिंदी प्राध्यापक मामला राम ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम हमेशा अव्वल रहता है। 10वीं कक्षा में जहां 10 मेरिट हैं वही 12वीं कक्षा में 57 बच्चों में से 26 बच्चों की मेरिट आई हैं। 12वीं कक्षा में पूजा ने 468 अंक लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य सुरेश रावीश, बलवीर, मलिक, कृष्ण दत्त, बलराज, राजेश्वर, राजेश शर्मा, सुशील, सतवीर, सतवीर शर्मा, रमेश निर्मल, राममेहर, जयप्रकाश सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed