फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harman became the topper of MA Economics

Kaithal News: एमए इकोनॉमिक्स की हरमन बनीं टॉपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Harman became the topper of MA Economics
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की एमए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टॉप सूची में नाम दर्ज कराए हैं। इनमें हरमन 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहीं। शीतल ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा और रितु 87.5 प्रतिशत संग पांचवें स्थान पर रहीं। इसी प्रकार सुनीता (87 प्रतिशत) ने सातवां, पूनम (86.7 प्रतिशत) ने आठवां और प्रियंका (85.9) ने 11वां स्थान वरीयता सूची में पाया है।
विज्ञापन

यह जानकारी कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमए अर्थशास्त्र चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इन लड़कियों ने अपनी मेहनत से सफलता की इबारत लिख दी है। कॉलेज समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने उन्हें बधाई दी। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने उपलब्धि पर खुशी जताई। कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी व उपप्रधान सुभाष शर्मा ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा, प्राध्यापिका आरती चावला, नीलम व नंदिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed