फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Happiness comes from doing good deeds Amarendra

भले कार्य करने से मिलती है खुशी : अमरेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Happiness comes from doing good deeds Amarendra
सीवन। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि व सीवन अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा ने रविवार को अपने कार्यालय में बैठक की। खारा ने कहा कि हमें सदैव भलाई के कार्य करने चाहिए, क्योंकि कर भला तो होगा भला। जब हम बिना किसी स्वार्थ के किसी की मदद करते हैं तो न केवल समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है, बल्कि हमें भी आत्मिक संतुष्टि मिलती है। भलाई के कार्य इंसान को सच्ची खुशी और सम्मान दिलवाते हैं। समाज में हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह सदैव जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि भलाई के कार्य कई रूपों में किए जा सकते हैं। जैसे जरूरतमंदों की मदद करना, अनाथ बच्चों को शिक्षा दिलवाना, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना। उन्होंने कहा कि भलाई के लिए पैसों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि सेवा भाव जरूरी होता है। एक छोटी-सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। किसी को सही मार्गदर्शन देना, किसी निराश व्यक्ति को प्रोत्साहित करना या किसी भूखे को भोजन कराना ये सभी भलाई के कार्य हैं। ऐसे कार्यों से समाज में खुशहाली और शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed