{"_id":"68bb454a6d883bd506002b63","slug":"hans-inspected-the-school-of-kavartan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-732393-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कवारतन के स्कूल का हंस ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कवारतन के स्कूल का हंस ने किया निरीक्षण
Sat, 06 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। गुहला विधानसभा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कवारतन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालय भवन के निर्माण कार्य में अत्यंत निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
विधायक ने मौके पर ही गहरी नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को फोन कर जवाब-तलब किया और सख्त लहजे में चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के समय विधायक ने दीवारों में लगाई जा रही ईंटों और प्रयुक्त सीमेंट-बालू की गुणवत्ता स्वयं परखी और इसे बेहद घटिया पाया।
इस पर विधायक ने कहा कि यह सीधा बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य तकनीकी शिक्षा विभाग की देखरेख में हो रहा है और विद्यालय प्रशासन का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस पर विधायक ने विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अधिकारी और ठेकेदार मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर रहे हैं और गुणवत्ता से समझौता कर छात्रों का भविष्य दांव पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
देवेंद्र हंस ने कहा कि विद्यालय ज्ञान और भविष्य निर्माण की भूमि होते हैं, यदि इनके भवन ही असुरक्षित होंगे तो यह बच्चों की शिक्षा और जीवन दोनों के साथ विश्वासघात है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि तुरंत सुधार नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएंगे। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में निगरानी की पूरी तरह से कमी है और अधिकारी जिम्मेदारी निभाने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो वे स्थानीय जनता के साथ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। वे दोबारा विद्यालय का दौरा करेंगे और तब तक यदि सुधार न हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करवाई जाएगी। देवेंद्र हंस ने कहा कि यह केवल कवारतन विद्यालय की समस्या नहीं है, बल्कि प्रदेशभर से ऐसी शिकायतें आ रही हैं। इसलिए राज्य स्तर पर भी व्यापक कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं, ताकि जनता सच्चाई जान सके और विभागों पर दबाव बने।