फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Handball nursery fulfilling players' dreams; produced six national-level players in seven years.

Kaithal News: खिलाड़ियों के सपनों को पूरा कर रही हैंडबॉल नर्सरी, सात साल में तैयार किए छह राष्ट्रीय खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Handball nursery fulfilling players' dreams; produced six national-level players in seven years.
हैंडबॉल टीम के ​खिलाड़ी व कोच।
कैथल। चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम में चल रही हैंडबॉल नर्सरी जिले के युवाओं के लिए सफलता की नई पहचान बन चुकी है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस नर्सरी ने केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर तक पहुंचाने का काम ही नहीं किया बल्कि कई युवाओं को खेल कोटे के माध्यम से सरकारी नौकरी दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

यही कारण है कि यह नर्सरी आज जिले के खेल प्रेमी युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गई है। हैंडबॉल कोच प्रशांत राय के मार्गदर्शन में चल रही इस नर्सरी से अब तक छह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। करीब 40 खिलाड़ी लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले और हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें 25 से अधिक लड़कियां शामिल हैं, जो यह साबित कर रही हैं कि बेटियां भी खेलों में किसी से कम नहीं हैं। आज यह हैंडबॉल नर्सरी केवल एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं बल्कि जिले के युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला मंच बन चुकी है। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी खेल के मैदान में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ रोजगार हासिल कर अपने परिवारों का भविष्य भी संवार रहे हैं। आने वाले वर्षों में इसी नर्सरी से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


10 से ज्यादा को मिली सरकारी नौकरी

नर्सरी की एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले 10 से अधिक खिलाड़ियों का विभिन्न सरकारी विभागों में खेल कोटे के तहत चयन हो चुका है। इससे अन्य युवाओं का भी खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है। अब खिलाड़ी केवल पदक जीतने के लिए ही नहीं बल्कि बेहतर भविष्य और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखकर भी हैंडबॉल को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 से 70 खिलाड़ी कर रहे नियमित अभ्यास

कोच प्रशांत राय बताते हैं कि नर्सरी में प्रतिदिन 65 से 70 खिलाड़ी नियमित अभ्यास करने पहुंचते हैं। खिलाड़ियों को फिटनेस, तकनीकी कौशल, रणनीति और मानसिक मजबूती पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतने का सपना लेकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से पहले हैंडबॉल की खेल नर्सरी अलग-अलग स्थानों पर संचालित होती थी, लेकिन चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम में सभी सुविधाएं एक स्थान पर मिलने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिला। इसका सीधा असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी दिखाई दिया और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उपलब्धियां लगातार बढ़ती गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed