{"_id":"68015b04bcd784cfde050fe0","slug":"halwa-started-for-farmers-from-personal-funds-kaithal-news-c-18-1-knl1004-626655-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानों के लिए निजी कोष से हलवे की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानों के लिए निजी कोष से हलवे की शुरुआत
Fri, 18 Apr 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। सोलू माजरा अदानी साइलो में किसानों के लिए खोली गई अटल कैंटीन में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने अपने निजी कोष से स्पेशल हलवा तैयार करवा भोजन के साथ बांटना शुरू कर दिया है। बीरवार को ढांड मंडी एसोसिएशन प्रधान नसीब सिंह ने दोपहर को भोजन के साथ थाली में हलवा डालकर शुरुआत की।
प्रधान ने कहा कि गत वर्ष भी सतपाल जांबा ने विधायक बनने से पहले साइलो में किसानों के लिए भोजन के साथ हलवा खिलाया था। जिसकी कमी इस बार किसान बार-बार महसूस कर रहे थे। बुधवार को साइलो में किसानों की समस्याओं सुनने के बाद मंडी प्रधान ने किसानों की ओर से की मांग हलवे की मांग को पूरा करने के लिए विधायक को कहा। विधायक सतपाल जांबा ने तुरंत हवले के लिए सामान मुहैया करवाया और वीरवार से साइलो में भोजन के साथ किसानों ने हलवे का स्वाद चखा। मंडी प्रधान नसीब सिंह ने कहा कि पूंडरी विधायक सतपाल जांबा किसानों, मजदूरों व व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंडी प्रधान रमेश पबनावा, पूर्व मंडी प्रधान लाजपत, पूर्व मंडी प्रधान नरेश सहारण, मा.ईश्वर शर्मा, जोगिंद्र गुर्जर, नसीब जडौला, बलबीर शर्मा, विक्रम मलिक आदि मौजूद रहे।