फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hafed purchased 2700 quintals of paddy in Kalayat grain market.

Kaithal News: कलायत अनाज मंडी में हफैड ने खरीदा 2700 क्विंटल धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Hafed purchased 2700 quintals of paddy in Kalayat grain market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर हुए प्रदर्शन व तालाबंदी के बाद बुधवार को खरीद एजेंसियों ने धान खरीद की स्थिति में अपेक्षित सुधार किया है। कलायत अनाज मंडी में केवल हैफेड की ओर से ही धान की खरीद की जा रही है। हैफेड मैनेजर सुखदीप लोहान ने बताया की बुधवार सायं काल में एक मिलर कलायत मंडी को मिला था। गुरुवार को तीन मिलर मिल जाने के बाद खरीद कार्य पूरी तरह से सुचारू हो गया है। किसी भी किसान को अपनी पीआर धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही। उन्होंने बताया की गुरुवार को हफैड द्वारा 2700 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया की वे अपनी फसल को पूरी तरह से सुखा कर ही मंडी में लाएं ताकि उनको उनकी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मार्केट सुपरवाइजर मोमन राम शर्मा ने बताया की इस समय मंडी में पीआर व 1509 धान की आवक हुई है। पीआर धान सरकारी एजेंसी हैफेड की ओर से 2389 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया की गत दिवस तक कलायत मंडी में 135 एमटी पीआर धान की खरीद सरकारी एजेंसी की ओर से की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed