फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gyong's Kabaddi team tops in MP Sports Festival

Kaithal News: सांसद खेल महोत्सव में ग्यौंग की कबड्डी टीम अव्वल

Tue, 02 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gyong's Kabaddi team tops in MP Sports Festival
सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते ​खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में दूसरे चरण के सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन की शुरुआत में लड़कों के वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इनके बीच 15 मैच खेले गए। इसमें राजकीय स्कूल ग्याैंग की टीम को पहला पुरस्कार मिला।

विधानसभा स्तर की ये प्रतियोगिताएं 6 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। खेलों का आयोजन जाट शिक्षण के महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम में किया जा रहा है। कबड्डी में लड़कियों की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें सात मैच हुए।
विज्ञापन


5000 मीटर दौड़ में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पिंकी प्रथम रहीं और दूसरा स्थान नीलम प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया। लड़कियों में 10 टीमों ने भाग लिया। नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित दूसरे चरण की खेल गतिविधियों में लगभग 4000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर हो रही है प्रतियोगिताएं : आरकेएसडी कॉलेज कैथल में शूटिंग व बॉक्सिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जाट कालेज कैथल में रस्साकशी, स्किपिंग एवं रोप जंपिंग व खो-खो, जबकि महाराजा सूरजमल स्टेडियम में एथलेटिक्स, जूडो, कुश्ती, कबड्डी व वालीवाल की प्रतियोगिताएं होंगी। क्रिकेट के मैच ग्योंग के खेल मैदान में, हॉकी की प्रतियोगिताएं हॉकी अकादमी हाबड़ी में और तीरंदाजी के मुकाबले डीएवी कॉलेज चीका में आयोजित किए जाएंगे।


परिणाम

n
लड़कों की कबड्डी : ग्योंग प्रथम, सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल द्वितीय

n
लड़कियों की कबड्डी : गुहणा प्रथम, सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम द्वितीय

n
रस्सा-कस्सी (लड़के) : लिटल फ्लावर स्कूल प्रथम, बिजली विभाग द्वितीय

n
रस्सा-कस्सी (लड़कियाँ) : यूथ क्लब कैथल प्रथम, सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम द्वितीय

n
वॉलीबॉल (लड़के) : मुंदड़ी प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंदड़ी द्वितीय

n
वॉलीबॉल (लड़कियाँ) : इंडोर स्टेडियम कैथल प्रथम, आरकेएसडी द्वितीय

n
खो-खो (लड़के) : गांव खुराना प्रथम, हेरिटेज पब्लिक स्कूल द्वितीय

n
खो-खो (लड़कियाँ) : गांव नैना प्रथम, नैना पंचायत द्वितीय

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

सांसद खेल महोसत्व में ग्योंग की टीम प्रथम आने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed