{"_id":"570028354f1c1b4502f00209","slug":"gyong-sports-kabaddi-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्योंग में कबड्डी के महाकुंभ का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्योंग में कबड्डी के महाकुंभ का हुआ आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। ग्योंग में शनिवार से गांव के खेल स्टेडियम में पहली राज्यस्तरीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने किया। वहीं मुख्य संसदीय सचिव ने कहा, अक्टूबर में एक करोड़ रुपये के इनाम की कबड्डी करवाई जाएगी। वहीं राज्य स्तरीय कबड्डी के तीन भार वर्गों के मुकाबले के लिए प्रदेश भर से 100 टीमें पहुंचीं। आयोजन समिति के अनिल डीपी ने बताया कि प्रतियोगिता में 38 किग्रा. भार वर्ग में 11 हजार और 8100 रुपये, 50 किलो भार वर्ग में 15 हजार और 7100 और 60 किग्रा. भार वर्ग में 21 हजार और 11000 रुपये नकद इनाम राशि का प्रावधान किया गया है।
होगी एक करोड़ की कबड्डी
मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा ने कहा कि गांव ग्योंग का खेलों में काफी नाम है। कबड्डी खिलाड़ियों की उपलब्धि को देखते हुए कबड्डी मैट के लिए 3 लाख रुपये की अनुदान देने का ऐलान किया। साथ ही गांव में मिनी स्टेडियम मंजूर करवाने सहित अन्य मांगों को मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री से स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में कबड्डी मुकाबलों होगा, जिसमें विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर सरपंच विक्रम सिंह, भाजपा प्रदेश सचिव यशपाल ठाकुर, नछतर सिंह, अनिल डीपी, वृषभान एडवोकेट, वकील दलाल, वीरेंद्र सिंह, सतीश शर्मा सहित अन्य ने उनका जोरदार स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
मुकाबलों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इंडियन कबड्डी प्रीमियम लीग में खेल चुके वजीर सिंह, पटना पायरेटस के गुरविंद्र सिंह गल्लू, दिल्ली दबंग के राकेश भारद्वाज सहित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी पहुंच रहे हैं। वहीं निर्णायक मंडल में कबड्डी कोच पूर्ण सिंह, डीपीआई शमशेर सिंह, जयभगवान, ईश्वर सिंह, रामेश्वर धारीवाल, नरेंद्र ढांडा, सुंदर सिंह, सुखविंद्र सिंह, रमेश चहल की देखरेख में ये मुकाबले हो रहे हैं। खिलाडिय़ों के दो दिन के रहने सहित खाने सहित अन्य सुविधाएं ग्रामीण युवाओं की आयोजन समिति ने ग्राम पंचायत के सहयोग से की है।