फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gurnam Singh Chaduni made a big statement regarding Punjab Assembly elections

पंजाब विधानसभा चुनाव: गुरनाम सिंह चढूनी बोले- कोई कुछ भी करे, सत्ता की चाबी हमारे पास होगी

Tue, 18 Jan 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 11:59 PM IST
सार

किसान नेता कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने चीका पहुंचे थे। चढूनी ने यहां सरकारी जमीन पर बैठे किसानों का समर्थन किया।

विज्ञापन
Gurnam Singh Chaduni made a big statement regarding Punjab Assembly elections
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : ANI (File)

विस्तार

संयुक्त संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष व किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी मंगलवार को हरियाणा के गुहला-चीका में पहुंचे। जहां सरकारी जमीन पर धार्मिक आयोजन कर रहे किसानों का समर्थन किया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए चढ़ूनी ने कहा कि कोई कुछ भी कर ले।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव में सत्ता की चाबी उनके पास होगी। उनका चीका का कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था लेकिन पंजाब के चुनावों को देखते हुए उन्होंने गुहला चीका का दौरा किया और पंजाब चुनाव में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के लिए अपने समर्थकों से बातचीत की। 
विज्ञापन


पहले वे पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे परंतु बाद में उनका अन्य किसान संगठनों के साथ समझौता हो गया और अब वे पंजाब की दस सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे, उनके कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भागल, जिलाध्यक्ष होशियार सिंह गिल, बलकार बल्लू, रति राम, चमकौर भनेड़ा, जयपाल पूनिया, अंग्रेज नंदगढ़, जरनैल सिंह जैली, गुरपाल सिंह गगड़पुर सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए किसानों का किया समर्थन

किसान आंदोलन के बाद जीत की खुशी में एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत लड़ीवार पाठ के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे किसानों के बारे में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कब्जे की कार्रवाई का खंडन तो किया परंतु किसानों का समर्थन करते हुए उल्टा प्रश्न किया कि किसान जीत की खुशी में भगवान का नाम लेने के लिए बैठे हैं तो इसमें गलत क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed