फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gurkirat Singh stood first in singing and playing.

Kaithal News: गायन और वादन में गुरकीरत सिंह रहे प्रथम

Wed, 24 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gurkirat Singh stood first in singing and playing.
23 ढांड 01  बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुती देत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायन, नृत्य, एकल अभिनय, वाद्ययंत्र वादन और मिमिक्री प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। गायन और वाद्ययंत्र वादन में गुरकीरत सिंह को पहला स्थान मिला। 

परिणाम के अनुसार, गायन प्रतियोगिता में गुरकीरत प्रथम, रिंकू द्वितीय और नेहा तृतीय रही। इसी प्रकार वाद्ययंत्र वादन में गुरकीरत सिंह प्रथम, रिंकू द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। मिमिक्री में अनिल ने प्रथम और कनन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य में प्राची प्रथम, भारती द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन और सांस्कृतिक गतिविधि समिति की संयोजिका डॉ. अनीता नैन की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. पुष्पा, डॉ. प्रेरणा और डॉ. बिशंबरदास शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी ढांड रेखा मौजूद रही। डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. सोनिया रानी और डॉ. मीनाक्षी भी मौजूद रहीं।

23 ढांड 01  बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुती देत

23 ढांड 01  बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुती देत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed