{"_id":"666e1cfd399bab297e0e34f4","slug":"guhla-will-be-made-a-flood-safe-area-at-a-cost-of-rs-12-crore-60-lakh-baazigar-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117129-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गुहला को बनाया जाएगा बाढ़ सुरक्षित क्षेत्र : बाजीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गुहला को बनाया जाएगा बाढ़ सुरक्षित क्षेत्र : बाजीगर
विज्ञापन
34 कैथल। गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर। आर्काइव
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि क्षेत्र में पिछले वर्ष बाढ़ से हुए नुकसान से सीख लेते हुए इस बार बाढ़ बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। बाजीगर ने कहा कि क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी और घग्गर नदी के तट बांध को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं और इन कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 12 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि जारी की है।
कुलवंत बाजीगर ने अपने निवास पर प्रेस वार्ता में बताया कि गुहला क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बनने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बाढ़ बचाव कार्यों के लिए राशि जारी करने के तुरंत बाद टेंडर लगाए गए है। घग्गर नदी के रिंग बांध पर आरडी नंबर 74750 से लेकर 64675 तक एक करोड़ रुपये की राशी से बांध को मजबूत करने व स्टोन पिचिंग के कार्य पूरे किए जाएंगे।
इसी प्रकार से आरडी नंबर 110000 से 91900 तक डेढ़ करोड़ रुपये की राशि बांध की मजबूती और स्टोन पिचिंग पर खर्च की जाएगी। आरडी नंबर 118000 पर गांव भाटियां, बबुकपुर, हेमू माजरा के पास रिहाइसी क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत बाढ़ बचाव के कार्य पूरे होंगे। कुलवंत बाजीगर ने बताया कि गांव सिहाली, मंझेड़ी, भागल, भूंसला, रत्ता खेड़ा क्षेत्र में दो करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बांध को मजबूत करने, स्टोन पिचिंग और पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने बताया कि गांव अगौंध और माजरी के खेतों को बाढ़ से सुरक्षित बनाने के लिए तीन करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके अलावा भी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर बाढ़ बचाव के कार्य बरसात के सीजन से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। कुलवंत ने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के लिए समाधान शिविर शुरू किए हैं जहां पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक हर रोज अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन उनका मौके पर ही हल कर रहे हैं।