फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guhla never had a woman MLA

Kaithal News: गुहला में कभी नहीं बनी महिला विधायक

Tue, 27 Aug 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Guhla never had a woman MLA
अमित तनेजा
विज्ञापन

सीवन। हलका गुहला आरक्षित सीट है, लेकिन गुहला की राजनीति के इतिहास में कभी भी कोई महिला विधायक नहीं बनी। आज तक किसी भी पार्टी ने किसी महिला को टिकट नहीं दी है और उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।

वर्ष 1977 से आज तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें केवल एक बार वर्ष 2014 में मौजूदा विधायक ईश्वर सिंह की पुत्रवधू रेखा रानी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में आई थी। इसके अतिरिक्त कोई महिला उम्मीदवार न तो किसी पार्टी से और न ही निर्दलीय हलका गुहला से चुनाव मैदान में नहीं आई है।
विज्ञापन


अब तक 10 चुनाव हो चुके हैं हलका गुहला में ः रिटायर्ड प्राध्यापक रामनिवास ने बताया कि हलका गुहला से विधायक पद के लिए अब तक 10 चुनाव हो चुके हैं। पहला चुनाव वर्ष 1977 में हुआ था, जिसमें निवर्तमान विधायक ईश्वर सिंह ने चुनाव जीता था और पहली बार विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 चुनावों में खंड सीवन से पांच बार विधायक चुने गए। जिनमें सीवन नगर से एक बार बूटा सिंह, गांव कांगथली से दिल्लू राम बाजीगर तीन बार और गांव खेड़ी गुलाम अली से फूल सिंह एक बार विधायक बने हैं। इसके अलावा पांच बार खंड गुहला से ही विधायक चुने गए हैं, जिसमें ईश्वर सिंह दो बार, अमर सिंह दो बार और कुलवंत बाजीगर एक बार विधायक चुने गए हैं। संवाद
अबकी 199 बूथों पर पड़ेंगे गुहला के वोट
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 807 बूथ स्थापित किए गए हैं। गुहला विधानसभा क्षेत्र में 199 बूथ हैं, जिसमें 42 बूथ शहरी क्षेत्र व 157 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में है। यहां पर मतदान की तैयारी की जा रही है।


इसी प्रकार कलायत विधानसभा क्षेत्र में 209 बूथ हैं, जिसमें 27 बूथ शहरी क्षेत्र तथा 182 ग्रामीण क्षेत्र में है।

इससे ज्यादा बूथ कैथल विधानसभा क्षेत्र में हैं। इनकी संख्या 215 हैं, जिनमें से 106 बूथ शहरी व 109 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में है। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 184 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 13 बूथ शहरी व 171 ग्रामीण क्षेत्र में है। सभी बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed