फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guhla Block President Dimple Rani's chair snatched away

Kaithal News: गुहला ब्लॉक अध्यक्ष डिंपल रानी की छिनी कुर्सी

Thu, 28 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Guhla Block President Dimple Rani's chair snatched away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। पहले जिला परिषद और फिर सीवन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष की कुर्सी जाने के बाद अब गुहला ब्लॉक समिति में भी प्रधान पद का लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को पास हो गया। इस प्रस्ताव के तहत ब्लॉक समिति के 22 सदस्यों में से 19 ने अध्यक्ष डिंपल रानी के खिलाफ वोटिंग की। नतीजा, उनकी कुर्सी छिन गई।

गौरतलब है कि गत 18 नवंबर को गुहला पंचायत समिति के 18 पार्षदों ने एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंप अध्यक्ष डिंपल रानी को पद से हटाने की मांग की थी। एडीसी ने वोटिंग के लिए आज 27 नवंबर का दिन निर्धारित किया था। बुधवार को लगभग सवा दो बजे पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की अगुवाई में कुल 19 पार्षद एक ट्रेवलर वाहन में सवार होकर चीका स्थित गुहला पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां पर रिटर्निंग अधिकारी एडीसी कैथल दीपक बाबू लाल करवा की देखरेख में चुनाव करवाया गया।
विज्ञापन


चुनाव के समय मौजूद सभी 19 पार्षदों ने हाथ खड़े कर अध्यक्ष के खिलाफ होने की बात कही। रिटर्निंग अधिकारी एडीसी दीपक बाबू लाल ने बताया कि बुधवार को 19 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ वोट किया है और 19-3 के अंतर से अविश्वास मत पास हो गया है। चुनाव को संपन्न करवाने के लिए तहसीलदार गुहला मनजीत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचित अध्यक्ष डिंपल रानी रही चुनाव प्रक्रिया से दूर ः चुनाव में भाग लेने के लिए 19 पार्षद पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की अगुवाई में पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि अध्यक्ष डिंपल रानी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पहुंच सकती है, लेकिन आखिर तक ना तो अध्यक्ष स्वयं वहां पहुंची और ना ही उनके समर्थन में कोई पार्षद आया। ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा दुसेरपुर ने भी चुनाव से दूरी बनाए रखी।

विकास कार्यों में बाधा बनने वाले लोगों का हटना जरूरी है : बाजीगर

अविश्वास पास होने के बाद पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर एक हलके का एक समान विकास करवा रहे हैं, लेकिन गुहला में अध्यक्ष जैसे पदों पर बैठे विरोधी पार्टियों के लोग विकास कार्यों में बाधा बन रहे थे और इनको हटाया जाना जरूरी था।

बाजीगर ने कहा कि जल्द ही गुहला व सीवन ब्लाक समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सरकार से समय लेकर पार्षदों की सहमति से किसी ऐसे व्यक्ति को बैठाया जाएगा जो सभी को साथ लेकर चल सके और हर एक गांव व पंचायतों का एक समान विकास करवा सके। बाजीगर ने कहा कि चुनाव के दौरान भितरघात करने वाले हर एक पदाधिकारी की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेज दी है। ऐसे लोगों को संगठन व पार्टी में कोई पद या जिम्मेदारी नहीं दिया जाएगा।


उधर, इस मुद्दे पर गुहला पंचायत समिति के अध्यक्ष पद से हटाई गई डिंपल रानी ने कहा कि उन्होंने सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने का भरसक प्रयास किया था, लेकिन कुछ पार्षद इसके बावजूद खुश नहीं हुए। विधानसभा चुनाव में उनके पति के कांग्रेस में शामिल होने के चलते भाजपा नेता अध्यक्ष पद पर बने रहने को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने पार्षदों पर दबाव बना अध्यक्ष पद से हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed