{"_id":"68d837e2cfd571cfc700b144","slug":"guests-will-be-greeted-with-jaggery-and-household-products-kaithal-news-c-18-1-knl1004-748146-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेहमानों का अभिनंदन गुड़, घरेलू उत्पादों से करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेहमानों का अभिनंदन गुड़, घरेलू उत्पादों से करेंगे
Sun, 28 Sep 2025 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। देश में स्वदेशी व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाजपा ने एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत पार्टी के आयोजनों में मेहमानों का अभिनंदन गुड़, हस्तशिल्प और अन्य घरेलू उत्पादों से किया जाएगा, न कि बनावटी उपहारों या पुस्तकों से। इसका उद्देश्य भारतीय परंपरा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादकों और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है। इस नई पहल का संदेश कलायत में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान दिया गया। अध्यक्षता भाजपा कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि यह कदम स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के अभियान को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा प्रयास है। संवाद