फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ground Water Friends trained with officials

Kaithal News: अधिकारियों के साथ भूजल सहेलियों को किया प्रशिक्षित

Sat, 26 Oct 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ground Water Friends trained with officials
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अटल भूजल योजना के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से गुहला बीडीपीओ कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गुहला ब्लॉक की भूजल सहेलियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जलसंरक्षण की जानकारी दी।

आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने पीपीटी के जरिए अटल भूजल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किस तरह से भूजल सहेलियां इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ लेते हुए भूजल संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दे सकती हैं के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि भूजल संरक्षण और भूजल प्रबंधन को लेकर लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी भूजल सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


ग्राउंडवाटर एक्सपर्ट शिवकुमार ने जल सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया। सिंचाई विभाग जेई सुमित वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे सभी विभागों के अधिकारियों व भूजल सहेलियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में भूजल सहेलियों को पुरस्कृत किया गया और गांव सींह की भूजल सहेली सुरेंद्र कौर को बेस्ट भूजल सहेली चुनते हुए उन्होंने प्रशंसा पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सभी विभागों से आए अधिकारियों ने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विशेष तौर पर बागवानी विभाग की एचडीओ ऋचा, कृषि विभाग से पंकज बंसल ने विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed