{"_id":"5783ee8e4f1c1b191d13d720","slug":"gram-secretriate-julani-khera-balu-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलानी खेड़ा और बालू गांव को मिला ग्राम सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलानी खेड़ा और बालू गांव को मिला ग्राम सचिवालय
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने शुरूआत की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बालू की रापडिया पट्टी और जुलानीखेडा को अपना ग्राम सचिवालय मिल गया है। दोनों की ग्राम सचिवालयों की एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने पूरी ग्राम पंचायत और गणमान्य लोगों के साथ विधिवत रूप से शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के तहत हर गांव में अपना ग्राम सचिवालय खोलेे जा रहे है।
ग्राम सचिवालयों की शुरूआत पौधारोपण से हुई। एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बगैर विकास की उम्मीद रखना असंभव है। इसके मद्देनजर वृक्षों के अंधाधुंध कटाव पर अंकुश लगाने के अभियान में ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है। सचिवालय की आवश्यकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसी सचिवालय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
सभा में मौजूद महिलाओं और पुरुषों को एसडीएम ने स्वच्छता अभियान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉयल हैल्थ योजना आदी के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विकास की डगर में घूंघट की दीवार:
रापडिया पट्टी की महिला सरपंच सीमा देवी घूंघट से बाहर निकलकर ग्राम सचिवालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई। जबकि जुलानी खेड़ा गांव की मुखिया रीना देवी ने घूंघट की आड़ में रहकर एसडीएम के साथ सचिवालय की शुरूआत की। प्रशासनिक अधिकारी ने महिलाओं से सामाजिक कुरीतियों का सर कुचलकर आधुनिक समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।