फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grain market association continues to split, new head

Kaithal News: अनाज मंडी एसोसिएशन में फूट बरकरार, नया प्रधान

Sat, 08 Apr 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Grain market association continues to split, new head
कैथल। अनाज मंडी एसोसिएशन में फूट बरकरार है। शुक्रवार को अनाज मंडी एसोसिएशन के एक बड़े गुट ने निवर्तमान प्रधान सतपाल जैन को दूसरी बार दोनों अनाज मंडियों का प्रधान घोषित कर दिया। इसके लिए अनाज मंडी एसोसिएशन की आपात बैठक अग्रवाल धर्मशाला में हुई। इसमें शामिल आढ़तियों ने पिछले साल की कमेटी को ही प्रधान चुनने का अधिकार दे दिया।
विज्ञापन


इससे पहले आढ़ती रुल्दु राम को कुछ आढ़तियों ने अनाज मंडी का प्रधान घोषित किया था। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर रुल्दु राम ने खुद को प्रधान बताया।

उधर, बैठक में निर्वाचन कमेटी ने मौके पर ही एक संक्षिप्त बैठक करके सतपाल जैन को फिर से दोनों अनाज मंडियों का प्रधान चुने जाने की घोषणा कर दी। साथ ही पूर्व में आढ़ती रुल्दु राम के चयन को अवैध करार दे दिया।
विज्ञापन


इस पर रुल्दु राम ने कहा कि उन्हें 200 में से आधे से ज्यादा आढ़तियों का समर्थन उन्हें प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वे अतिरिक्त अनाज मंडी के अभी भी प्रधान है। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट ने जो सतपाल जैन को दोनों मंडियों का प्रधान बनाने की घोषणा की है, वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सतपाल जैन ने अपने चयन पर कहा कि उन्हें पिछली बार भी अनाज मंडी ने भरपूर समर्थन देकर भारी मतों से प्रधान बनाया था। इस बार भी निर्वाचक कमेटी ने आढ़तियों से सलाह मशविरा करके दोनों मंडियों के प्रधान की जिम्मेदरी दी है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की समस्याओं पर वह गंभीरता बरतेंगे।


रुलदू राम ने कहा कि अतिरिक्त अनाज मंडी की एसोसिएशन अलग है। उनकी अगुवाई में आढ़तियों ने सर्वसम्मति से जो कार्यकारिणी बनाई है। अतिरिक्त अनाज मंडी के सारे फैसले लेने में वह कार्यकारिणी सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed