फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Govinda aala re...and the pot broke

Kaithal News: गोविंदा आला रे... और फूटी मटकी

Tue, 27 Aug 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Govinda aala re...and the pot broke
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। शहर में सोमवार की रात को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह से शाम तक श्रीकृष्ण भगवान, कान्हा, राधा रानी का अभिषेक किया। उधर, नगर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया। नगर में दिन भर इस कार्यक्रम की धूम नगर में रही। इस अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली।

इसके साथ ही अलग अलग स्थानों पर टांगी गई मटकियों को भी युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर तोड़ा। यह आयोजन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से किया। ट्रस्ट के सदस्य पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम के आयोजन में लगे हुए थे।
विज्ञापन


समिति के संस्थापक सुभाष शर्मा, प्रवीन शर्मा व प्रधान शेखर राणा ने बताया कि सीवन का दही हांडी का कार्यक्रम दूर दूर तक चर्चा में रहता है। इस बार भी विशेष आयोजन किए गए हैं। नगर में दही हांडी कार्यक्रम के लिए 11 स्थानों पर मटकी टांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के दादा खेड़ा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो नगर के बाबा नारायण दास मन्दिर के पास टंगी मटकी के पास कार्यक्रम का समापन हुआ। मनमोहक झांकियां निकाली गई और युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर मटकी तोड़ी। युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था। इस आयोजन में ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।


शहर के प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित श्रीकृष्ण भगवान मंदिर व ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम हुए। जिले भर के मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न झांकियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed