फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government should declare MSP for fine paddy also: Bhakiyu

बारीक धान का भी एमएसपी घोषित करे सरकार : भाकियू

Sun, 10 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government should declare MSP for fine paddy also: Bhakiyu
पाई। भारतीय किसान यूनियन ने सरकार से मोटे धान के साथ-साथ बारीक धान का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित करने की मांग की है। भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष बलवान पाई ने कहा कि सरकार हर वर्ष केवल मोटे धान का एमएसपी घोषित करती है, जबकि बारीक धान की किस्मों के लिए अब तक कोई समर्थन मूल्य तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारीक धान की खरीद मुख्य रूप से निर्यातकों द्वारा की जाती है, जो किसानों से मनमाने दामों पर फसल खरीदते हैं। कई बार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन




5000 से 7000 रुपये तक एमएसपी की मांग

किसान नेताओं ने मांग की है कि 1509, 1718, 1885 और 1401 जैसी बारीक धान की किस्मों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कम से कम 5000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। वहीं बासमती धान का एमएसपी 7000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाना चाहिए। इसके अलावा मोटे धान का समर्थन मूल्य भी बढ़ाकर कम से कम 3000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




समय पर घोषणा की मांग

उन्होंने कहा कि करीब एक से डेढ़ महीने बाद धान की रोपाई शुरू हो जाएगी और किसान समर्थन मूल्य को ध्यान में रखकर ही धान की किस्मों का चयन करते हैं। इसलिए सरकार को समय रहते मोटे और बारीक दोनों प्रकार की धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिला तो खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed