फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government school of Dhand will be named on Shaheed Kehar Singh

Kaithal: शहीद केहर सिंह के नाम पर होगा ढांड के सरकारी स्कूल का नामकरण, उपमुख्यमंत्री ने की घोषणा

Mon, 01 Aug 2022 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 01:29 AM IST
सार

जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की। स्टेशन का नाम बदलने के लिए रेलमंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया। 75वीं वर्षगांठ पर लोगों से घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Government school of Dhand will be named on Shaheed Kehar Singh
ढांड में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्य का उद्घाटन करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को हर नागरिक से घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने ढांड के सरकारी स्कूल का नाम शहीद केहर सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही ढांड गांव के रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत चौटाला रविवार को ढांड अनंत पैलेस में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और जवानों की सेवा में हमेशा तत्पर है। वादे के अनुसार सरकार ने किसानों की फसल का भुगतान 72 घंटे में किया है। आगे धान की फसल खरीद में भी गठबंधन सरकार नए रिकार्ड कायम करेगी। किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाऐगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हरियाणा की गठबंधन सरकार ने 13 फसलों की खरीद एमएसपी पर की है। इससे पहले जनसभा में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का ज्ञान सिंह गुर्जर सहित जजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, गुहला/चीका विधायक ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, बलवान कोटड़ा, रणधीर सिंह चेयरमैन, जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो नेता जजपा में हुए शामिल
जनसभा के दौरान जजपा हल्काध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी राजू ढुल पाई की अगुवाई में कार्यक्रम में इनेलो नेता ज्ञान सिंह गुर्जर अपने समर्थकों सहित जजपा में शामिल हो गए। वहीं इनेलो महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कमलेश श्योकंद जाजनपुर ने भी पार्टी को अलविदा कहते हुए समर्थकों सहित उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में जजपा में शामिल होने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ज्ञान सिंह गुर्जर और कमलेश श्योकंद जाजनपुर को पार्टी का पटका पहनाकर जजपा में शामिल किया। 


आढ़तियों ने सौंपा ज्ञापन
अनाज मंडी एसोसिएशन ढांड के प्रधान रमेश पबनावा के नेतृत्व में आढ़तियों ने उप मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की है कि ढांड मंडी के आढ़तियों की एफसीआई द्वारा रोकी गई लगभग 26 लाख रुपये की आढ़त दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि  दो वर्ष से भी अधिक समय बीत चुका है और इसके लिए अनेकों बार वे गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी आढ़त नहीं दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग जायज है उसे पूरा करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed