{"_id":"631f999a341be801071d2b04","slug":"government-petrol-pump-closed-in-roadways-department-kaithal-news-knl120937113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज विभाग में सरकारी पेट्रोल पंप बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज विभाग में सरकारी पेट्रोल पंप बंद
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज विभाग की तरफ से नए बस स्टैंड पर बनाए गए पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है। इसके बाद अब रोडवेज की बसों में निजी पेट्रोल पंपों से डीजल डलवाया जा रहा है। इससे समय की काफी बर्बादी होती है। यही नहीं, पेट्रोल पंप की दूरी भी अधिक होने के रोडवेज की बसों को भी वहां लेकर जाना पड़ता है। पेट्रोल पंप पर भी अधिक भीड़ जुटती है। सरकार ने कई महीनों पहले ही पेट्रोल कंपनी के साथ टेंडर खत्म किया था। इस कारण बसों में निजी पेट्राल पंपों से डीजल डलवाया जा रहा है।
रोडवेज की बसों में बाहरी पंप से डीजल डलवाने से रोडवेज विभाग को नुकसान भी हो रहा हैं। क्योंकि डीजल डलवाने के लिए चालक को बस को बस स्टैंड से बाहर लेकर जाना पड़ता और इससे अतिरिक्त किलोमीटर खर्च होते हैं।
रोडवेज विभाग में इस समय कुल 109 बसें हैं। इसमें से 23 बसें किलोमीटर स्कीम की है। इन 23 बसों को छोड़कर 86 बसों में निजी पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया जा रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि निजी पेट्रोल पंपों से रोडवेज की बसों में डीजल डलवाने का फैसला सरकार का है। ऐसा न केवल कैथल जिला, बल्कि पूरे प्रदेश में हो रहा है। इस पर जिला स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह आदेश सरकार के हैं।