फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government is providing facilities with good governance: Dhanda

Kaithal News: सुशासन संग सरकार दे रही सुविधाएं ः ढांडा

Tue, 26 Dec 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Government is providing facilities with good governance: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन की धारणा पर चलकर आम लोगों को बेहतर सुविधाएं दे रही है। हरेक लाभार्थी तक सीधा लाभ पहुंच रहा है।

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आमजन के कार्यों को सरलता प्रदान करते हुए अटल सेवा केंद्र, अंत्योदय सरल केंद्र, सरल केंद्र स्थापित किए गए हैं। आमजन की परेशानियों के समाधान के लिए सीएम विंडो एक बेहतरीन माध्यम साबित हो रहा है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी परेशानी को तथ्यों के साथ रखता है और उनकी परेशानी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होता है। हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का सपना देखते हुए वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चलाई और आज हरियाणा का हर गांव पक्की सड़क से जुड़ गया है।
विज्ञापन


सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत के दो महान रत्न, पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज सड़क तंत्र को इतना मजबूत किया गया है कि जहां पहले दूर गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगता था, वहीं वह समय घटकर आधा हो गया है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन व पटवारियों को टैब वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नागरिक अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना, एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम कृष्ण कुमार व देवेंद्र शर्मा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, संजय भारद्वाज, कर्मबीर कौल, ज्योति सैनी, सीमा रानी, भीम सैन अग्रवाल, रामपाल राणा, मुनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, नरेश मित्तल, मुकेश जैन, प्रवीण प्रजापति, हरपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


डीएफएससी और जिला परिषद की डिप्टी सीईओ को सम्मानित

सुशासन दिवस पर उपायुक्त प्रशांत पंवार ने डीएफससी निशांत राठी व जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन लता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि पिछले दिनों डीएफएससी ने खरीद प्रक्रिया में अच्छा प्रबंधन करके समुचित खरीद प्रक्रिया को ठीक ढंग से निपटवाया। इसी प्रकार ग्रामीण विकास के कार्यों में विशेष रूचि लेकर डिप्टी सीईओ जो पहले बीडीपीओ थी, उन्होंने भी अच्छा कार्य किया। इन दोनों अधिकारियों को सुशासन दिवस पर प्रशंसा पत्र दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed