{"_id":"69275548a79132914702edc7","slug":"government-is-giving-subsidy-to-promote-sugarcane-cultivation-dr-satish-nara-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141274-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार दे रही अनुदान : डॉ. सतीश नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार दे रही अनुदान : डॉ. सतीश नारा
Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सतीश नारा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा गन्ना तकनीकी मिशन स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 में शुगर मिल
कैथल के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों को गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
किसानों को अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक अपना आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान का मेरी फसल–मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
डॉ. नारा ने कहा कि योजना की विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, और किसानों से आग्रह किया कि वे समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
डॉ. नारा ने बताया कि अलग-अलग योजना के तहत नर्सरी बीज पर: 5,000 रुपये प्रति एकड़, चौड़ी विधि द्वारा बिजाई: 3,000 रुपये प्रति एकड़, एकल आंख विधि द्वारा बिजाई: 3,000 रुपये प्रति एकड़, गन्ना किस्म सीओ–15023 की बिजाई: 5,000 रुपये प्रति एकड़, g सीओ–15023 बीज को अन्य किसानों को देने पर: 5,000 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान किसानों को दिया जा रहा है।