फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government departments will eradicate drug addiction by uprooting cannabis plants

Kaithal News: भांग के पौधे उखाड़कर नशे को जड़ से मिटाएंगे सरकारी विभाग

Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Government departments will eradicate drug addiction by uprooting cannabis plants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। प्रदेश में नशे पर नकेल कसने के लिए नारकोटिक्स विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अब सभी सरकारी विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके तहत प्रदेश भर में रेलवे लाइन, नहर, ड्रेन, खाली जमीन व प्लॉट में खड़े भांग के पौधों को उखाड़ा जाएगा।

इसी कड़ी में बीते दो दिन भी ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास से भांग के पौधे उखाड़े गए। नारकोटिक्स विभाग की पहल पर प्रदेश में कहीं भी भांग के पौधे मिलने पर उन्हें जड़ से उखाड़कर नष्ट किया जाएगा। इस काम में सभी सरकारी महकमे भी अपना योगदान देंगे। इन उखाड़े गए पौधों को जलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के फोटो लेने के साथ ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो पंचकूला की ओर से सभी जिला आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त, एचएसवीपी संपदा अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, कृषि उपनिदेशक, वन विभाग, सिंचाई विभाग, एचएसएनसीबी के डीएसपी को पत्र भेजा गया है। इसमें भांग के पौधे उखाड़ने व नष्ट करने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं। इसके तहत सभी विभाग अपने अधीन क्षेत्र की जानकारी के साथ उखाड़े जाने वाले पौधों का ब्योरा 31 मई तक शपथ पत्र के साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार व मंगलवार को सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता विकास गिर, कनिष्ठ अभियंता प्रविन्दर जांगड़ा, पुलिस स्टेशन तितरम से एसएचओ सुनीता ढाका, सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र की अगुवाई में ड्योढ़ खेड़ी, नरड़, शेरगढ़, करनाल रोड, कठवाड, व विभिन्न जगहों जैसे नहर, ड्रेन, विभिन्न एरिया से भांग के पौधे उखाड़े गए व इन्हें नष्ट किया गया।


दरअसल, नारकोटिक्स विभाग की टीम ने नशे पर नकेल कसने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने भांग के पौधे उखाड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नारकोटिक्स विभाग प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम देगा। एडीजीपी ओपी सिंह की देखरेख में विभाग प्रदेश में यह अभियान चला रहा है। नशे पर अंकुश लगाने को दिशा में विभाग कई स्तर पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में भांग के पौधे उखाड़े जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed