{"_id":"65873ddd1bfc5135bc0a349c","slug":"got-the-gift-of-medical-college-and-ring-road-kaithal-news-c-245-1-kht1001-8923-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेडिकल कॉलेज और रिंग रोड की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेडिकल कॉलेज और रिंग रोड की मिली सौगात
Sun, 24 Dec 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विकास के मामले में वर्ष 2023 जिले के लिए कोई खास तो नहीं रहा मगर तीन बड़ी सौगातें इस साल जरूर शहरवासियों को मिलीं। इनमें मेडिकल कॉलेज व रिंग रोड संबंधी परियोजनाओं की शुरूआत व कॉलोनियों के वैध होना शामिल है। कॉलोनियां वैध होने के बाद अब यहां विकास की रफ्तार बढ़ेगी और इससे यहां रहने वाले लोगों को राहत भी मिलेगी।
यह मेडिकल कॉलेज सांपन खेड़ी गांव में बनाया जाना है। सरकार ने 30 महीने यानि ढाई साल में इस कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने की डेटलाइन रखी है। अक्तूबर महीने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका नींव पत्थर रखा था। कॉलेज के निर्माण कार्य पर करीब एक हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। इसके तहत निविदा सूचना जारी कर इसका निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया है। इस कॉलेज के निर्माण के साथ ही यहां पर 500 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। इससे यहां पर शहर के लोगों सहित आस-पास के जिले के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण के संदर्भ में विधायक लीला राम ने कहा कि उनके कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज की परियोजना एक बड़ी सौगात है। इसको लेकर वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पार्टी सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हैं। लीला राम ने कहा कि इसके निर्माण के बाद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और आस-पास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगार भी मिल पाएगा।
विज्ञापन
रिंग रोड भी हो रहा तैयार
इसी साल शहर को रिंग रोड की भी एक सौगात मिली है। इसके तहत यह मार्ग खनौरी रोड से अंबाला रोड, आरकेएम फार्म तक ड्रेन के साथ लगते करीब साढ़े पांच किलोमीटर तक सड़क को बनाया गया है। इस मार्ग से पंजाब के खनौरी व पटियाला से अंबाला व कुरुक्षेत्र जाने वाले वाहन चालकों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। शहर के लोगों को यह सौगात इसी साल की फरवरी माह मे मिल गई थी।
20 कॉलोनियों से मिटा अवैध का दाग
मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास और रिंग रोड के साथ ही शहर में नगर परिषद में भी कॉलोनियों को अवैध से वैध हुई हैं। इसके तहत नगर परिषद कैथल ने 33 कॉलोनियों को वैध करने की सरकार से मांग की थी। इसमें से 20 कॉलोनियों में अवैध से वैध का दाग मिट गया है। अब अब यहां जल्द ही मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही नगर परिषद ने शहर में दो मुख्य द्वार का निर्माण करवाया है। इसमें एक रेलवे गेट और दूसरा कोठी गेट का है। कोठी गेट को श्रीमद्भागवत गीता द्वारा का नाम दिया गया है। जिसका नए साल में उद्घाटन किया जाएगा। शहर में 150 से अधिक कॉलोनियों में गलियों और सड़कों का निर्माण भी किया गया है।
नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद कैथल की तरफ से शहर में विकास कार्य लगातार करवाएं जा रहे हैं। बीते हुए वर्ष में जहां कॉलोनियों को वैध करवाने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही शहर में इस समय करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं गए हैं। अब नए साल में शहर में लंबित पड़े विकास कार्याें को पूरा करवाया जाएगा।