फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Goods worth lakhs stolen from five places

पांच जगह से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from five places
कैथल। पांच अलग-अलग स्थानों से लाखों के सामान चोरी हो गए। चीका थाने में दी गई शिकायत में वार्ड नंबर पांच बाबा बस्ती चीका निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि 21 और 22 अप्रैल को चोर उसके घर से बाइक चोरी कर ले गए। दूसरी शिकायत में गांव खरौदी निवासी अनुज कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को चोरों ने चीका चौक शौचालय के पास से उसकी बाइक उड़ा दी। सदर थाने में दी तीसरी शिकायत में कुतुबपुर निवासी विकास कुमार ने बताया कि 25 मार्च से 23 अप्रैल के बीच चोर उसके घर से सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी कानों की बाली, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी के हाथ फूल चुरा ले गए। सिविल लाइन थाने में दी चौथी शिकायत में शेरगढ़ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर पौने 12 बजे चोर पदमा सिटी मॉल के पास से बाइक उड़ा ले गए। गुहला थाने में दी पांचवीं शिकायत में गुहला के एसडीओ तरसेम ने बताया कि गांव नंदगढ़ में किसान सतीश के खेत से 25 अप्रैल की रात ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया। सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में ककराला निवासी जस्सा राम ने बताया कि 21 अप्रैल को चोर उसकी दुकान कांगथली से ट्रैक्टर की चार बैटरी, एक इनवर्टर और बैटरी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed