फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Goods collected from two shops on Cheeka Cinema Road

Kaithal News: चीका सिनेमा रोड पर दो दुकानों से समेटा सामान

Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Goods collected from two shops on Cheeka Cinema Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। अनाज मंडी गेट सिनेमा रोड चीका पर मंगलवार रात दो दुकानों से हजारों रुपये की चोरी हो गई। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने जांच की और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इनमें एक मेडिकल स्टोर और दूसरी किराना दुकान है। उनमें मंगलवार की रात चोरों ने छत पर स्थित दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और पहले प्रेम एंड संस किराना की दुकान में लगभग 8 से 10 हजार की नकदी, सिगरेट के डिब्बे सहित किराना के सामान को उठाते हुए छत के सहारे ही किराना दुकान से सटे सिंगला मेडिकल स्टोर में भी प्रवेश कर गए और 20 हजार नकदी सहित मोबाइल फोन, सीसी कैमरे की मशीन लेकर छत के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन


चोरी की घटना से आस-पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। चीका किराना दुकानदार सतीश कुमार तथा चीका के ही गौरव सिंगला के मेडिकल की दुकान में रात्रि चोर छत के ऊपर लगे दरवाजे को तोड़ते हुए खिटकनी खोल दी और दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान चोरों ने लगभग आठ से 10 हजार के सिक्के सहित हजारों की कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया वहीं गौरव सिंगला के मेडिकल दुकान में भी चोरों ने 20 हजार नकदी सहित सीसीटीवी कैमरे की मशीन व मोबाइल लेकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दुकानों से करीब पचास हजार रुपये की चोरी हुई है। बुधवार सुबह दुकान मलिक पहुंचे और दुकान के ऊपर सीढि़यों के दरवाजे टूटे देखे, तब चोरी का पता चल सका। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि दुकानदारों की ओर से लिखित में शिकायत आई है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed