फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gold Medal to Former District Elementary Education Officer

Kaithal News: पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को स्वर्ण पदक

Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gold Medal to Former District Elementary Education Officer
कैथल। जिले के सेवानिवृत्त पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह को राज्यस्तर पर उत्कृष्ट कार्यों एवं सेवाओं के लिए स्वर्ण पदक पुरस्कार प्रदान किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर चौधरी ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षा विभाग हरियाणा विद्यालय स्तर पर जूनियर रेडक्रॉस गतिविधियों का आयोजन करता है। इसके तहत जेआरसी काउंसलर अध्यापक के नेतृत्व में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। वर्ष 2020-21 में कैथल के हर विद्यालय में जूनियर रेडक्रॉस गतिविधियों का आयोजन किया गया था, जो पूरे हरियाणा में कैथल को प्रथम उपलब्धि दिलाने में सहायक रहा। इसी उपलब्धि पर उन्हें यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त दलीप सिंह कर्मठ और ईमानदार अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने कुशल नेतृत्व से जूनियर रेडक्रॉस गतिविधियों को एक समुचित आधार प्रदान किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने बधाई देते हुए उन्हें कार्यकुशलता की मिसाल कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार, बलबीर सिंह, गिरीश कौशिक, सुरेश कैंदल, संजय शर्मा, प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, नवीन कुमार बंसल, हसला उपप्रधान दलबीर सिंह पंघाल, अजीत सिंह चंदेलिया, संयोजक राजा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed